कविता
कर्मों का परिणाम — हर हर महादेव
2026-09-16 00:00:00
बेशर्मी, विश्वासघात और द्वेष के बीच अपनों के सपनों को ठेस पहुँचाने वालों के लिए एक भावपूर्ण संदेश। याद रखिए, कर्मों का परिणाम अवश्य मिलता है। हर हर महादेव। 🔱
बेशर्मी, विश्वासघात और द्वेष के किस लिबास में बैठे हो,
अपनों के सपनों का गला घोंटकर किस पोशाक में बैठे हो।
तुमको क्या लगता है कि कोई हिसाब नहीं लेगा?
याद रखना, एक हमारे महादेव हैं,
जो सारे कर्मों का परिणाम देंगे।
हर हर महादेव। 🔱